क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे पर बेहटा के पास एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे बाइक सवार ट्रॉले से जा टकराया। ट्रॉला चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश पुत्र राजाराम, निवासी मैथाना गांव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय वह दूसरी तरफ से आ रहे ट्रॉले को नहीं देख पाया, जबकि सामने से एक गाड़ी भी आ रही थी। गाड़ियों को देखकर योगेश कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रॉले के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौत होने का पता चलते ही बेहटा के आस-पास के गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। हादसा होने और जाम लगाने की खबर मिलते ही टीआई महाराजपुरा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की | काफी प्रयास के बाद जाम खुला | पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |