क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


- निशांत कुमार ने अर्पित किए श्रद्धासुमन - डॉ. लोहिया के सपनों को सीएम नीतीश ने नीतियों के माध्यम से किया साकार- निशांत कुमार पटना, (ईएमएस)। सोमवार को जद(यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में प्रखर समाजवादी चिंतक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेता निशांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सहित अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष गुंजेश्वर साह, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद, ई. रामचरीत्र प्रसाद, अरविन्द कुमार उर्फ छोटू सिंह, डॉ.धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, नीतीश पटेल, राधेश्याम, पप्पू सिंह निषाद, मुकेश जैन, अशोक कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह सेतु, खुशबु रानी, कंचनमाला चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने डॉ.लोहिया के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि हमारे पिता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डॉ.राम मनोहर लोहिया के विचारों और आदर्शों से अत्यंत प्रभावित रहे हैं। वर्ष 2005 में बिहार की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. लोहिया के समाजवादी विचारों को धरातल पर उतारने का काम किया तथा उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया की ‘सप्त क्रांति’ में नर-नारी समानता का सिद्धांत अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत तथा पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण की ऐतिहासिक व्यवस्था लागू की। इसके साथ ही समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोडने का काम किया गया है। निशांत कुमार ने आगे कहा कि वर्ष 2005 से पहले का बिहार जातीय हिंसा की घटनाओं से लहूलुहान था, लेकिन 2005 के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति पर चलते हुए नई विकास गाथा लिखी है और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। संतोष झा- २३ मार्च/२०२६/ईएमएस