क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


- जानलेवा हमले मे पिता गंभीर महोबा(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के खरेला क्षेत्र मे सोमवार को पुरानी रंजिश मे आधा दर्जन दबँगो ने दिन दहाड़े एक युवक की हत्या कर दी और उसके पिता को लाठी डंडो से बुरी तरह पीटते हुए धारदार हथियार से हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना से इलाके मे सनसनी का माहौल है. पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी घटना की खबर पाकर मोके पर पहुंचे है. अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया की चंदोली गाँव के लोधी बिरादरी के दो परिवारो के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश आज दोपहर खून ख़राबे मे बदल गयी. ज़ब एक पक्ष ने सुनियोजित तरीके से बाहर से अपराधी तत्वों को बुलाकर दुसरे पक्ष पर हमला बोला. बताया गया है की लाठी डंडो, धारदार हथियारों और गोली बारूद से लेस एक दर्जन से अधिक लोगों ने नरेंद्र लोधी के घर के दरवाजे पहुंच उसे ललकारते हुए बाहर निकलने को उकसाया.तभी 40 वर्षीय युवक नरेंद्र के घर से बाहर आते ही हमलावर घेरा बना कर उस पर टूट पड़े और पीट पीट कर बेदम करके नीचे गिरा दिया. इसके बाद हमलावरो ने उसे गोलियों से भूनते हुए मोके पर ही मौत की नींद सुला दिया. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की बेटे की चीख पुकार सुनकर नरेंद्र का पिता 65 वर्षीय मंगल राजपूत उसे बचाने को पहुंचा तो दबँग हमलावरो ने उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की. दबँगो ने उस पर भी धारदार हथियारों से प्रहार किये जिसमे वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गया.जिसे मरा हुआ समझ कर दबँग उसे मोके पर ही छोड़ कर भाग गए.बाद मे ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची. तब गंभीर रूप से घायल मंगल को इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रिफ़र कर दिया. पुलिस ने घटना मे मृत नरेंद्र के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है. एएसपी वंदना सिंह ने बताया की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को सोपी गयी तहरीर मे गाँव के प्रिंस राजपूत, मुन्ना, संतोष, मानसिंह ओर नन्द किशोर को नामजद किया गया है. इसके अलावा वारदात मे आधा दर्जन से ऊपर अज्ञात लोगो के शामिल होने की बात कही गयी है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है ओर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए है. हमलावरो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमे बनाई गई है. हरी कृष्ण पोद्दार