क्षेत्रीय
23-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। युवा काँग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष एड.शुभम बोहित ने बताया कि लंबे समय से उपनगरीय नगरी क्षेत्र रांझी बड़ा पत्थर में स्थित नवनिर्मित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाने की घोषणा महापौर द्वारा 2 वर्ष पहले की गई थी और लगातार क्षेत्रीयजन मूर्ति लगाने की मांग करते आ रहे है इसी तारतम्य में आज युवा कांग्रेस रांझी-खमरिया ब्लॉक के द्वारा नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चौधरी, इंद्रजीत कुशवाहा, देवेंद्र शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद राजेश यादव, एड.शुभम बोहित, मनीष बेन, संजय झा राजा वंशकार, निर्मल जैन, जग्गू विश्वकर्मा राजा राने, एड.गोविंद चौधरी अनिल मिश्रा, श्रीमती अनुपमा विश्वकर्मा, देवेंद्र लखेरा, गोविंद चौधरी, गौरव, पियूष, साहिल आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 23 मार्च 2026/ 06.20