क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम परिषद के विशेष अभियाचित सम्मेलन का आयोजन पदेन सभापति गिर्राज कंसाना की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। परिषद में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर श्री हरिपाल के ज्येष्ठ भ्राता श्री रमेश पाल एवं दैनिक भास्कर फोटोग्राफर विक्रम प्रजापति के पिताजी अवधेश प्रजापति के आकस्मिक निधन होने पर शोक प्रस्ताव पडा गया। इसके उपरांत सदन द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा परिषद की बैठक 8 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।