23-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर के निर्देशन में वार्ड 12 हजीरा मार्केट में दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने पर 2000 रूपये एवं वार्ड 17 तानसेन रोड पर यश मोटर्स द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर 4000 रूपये का जुर्माना वसूला गया।