राज्य
23-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। थाना एमपीनगर पुलिस ने 20 हजार के एक ऐसे फरार ईनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है, जो बीते 14 सालो से फरार चल रहा था। गिरफ्तार वारंटी साल 20212 से लगातर फरार चल रहा था, उसके खिलाफ जिला अदालत भोपाल से 13 स्थाई वारंट जारी किये गये थे। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिने मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना मिली की फरार वारंटी इलाके में ही नजर आया है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर न्यू पार्क सिटी से उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राजीव त्रिपाठी पिता रमाशंकर त्रिपाठी (58) मूल निवासी नई बस्ती न्यू रहीम नगर लखनऊ यूपी पूर्व पता 303 आरके टॉवर प्लाट नं.93,94 जोन-2 एमपीनगर भोपाल के रुप में हुई। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है। जुनेद / 23 मार्च