राज्य
23-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आगामी 27 मार्च से 30 मार्च तक इंदौर के मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार में15वी सीनियर राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश कुराश संघ के अध्यक्ष विवेक स्वामी के अनुसार स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति मे अध्यक्ष रमेश मेंदोला एवं सचिव राहुल व्यास होंगे। इनके अलावा समिति में उपाध्यक्ष कैलाश बाथम, कोषाध्यक्ष गोपाल पालीवाल, सदस्य महेश पुरोहित, विक्रम डांगी, वैशाली तिवारी, हरीश टेलर, ब्रजेश धुरैते, डॉ. ललित पानेरी, कुशाग्र व्यास, दीपक जाट अमित रावल और उमेश प्रजापति, राहुल ठाकुर, फालके, जतिन प्रजापत, ध्रुव शर्मा, डॉक्टर नीरज सिंह, आवी बाथम, निष्ठा रायकवार, आरती विश्वकर्मा, चिन्मय परोहा, युग्वीर गोसर, दक्ष रायकवार, शशांक सिंह, महक अशर्मिया, नवेद हार्डिया, आदित्य सिंह चौहान, लक्षिका वर्मा, अर्यांश रघुवंशी, अथर्व फाल्के, अदिति पटेल, हिमांशु चौधरी, अनिल सकरोदिया, ज्योति पवार और सूरज पवार शामिल हैं। आनंद पुरोहित/ 23 मार्च 2026