राज्य
23-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पूर्व महाधिवक्ता आनंदमोहन माथुर की प्रथम पुण्यतिथि पर विजय नगर स्थित आनंद मोहन माथुर सभागृह में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जस्टिस वीएस कोकजे ने माथुर के छायाचित्र एवं राजकीय सम्मान स्वरूप प्राप्त राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जस्टिस वीएस कोकजे ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आनंदमोहन माथुर इंदौर में जनहित याचिका के जनक थे। उस वक्त 90 प्रतिशत जनहित याचिकाएं अकेले उनके द्वारा दायर की जाती थी, जिसका उद्देश्य केवल समाज कल्याण था। समाज से जो अर्जित किया, उसे परोपकार के रूप में उन्होंने वापस लौटा दिया। इस दौरान डॉ. राजकुमार माथुर, डॉ. पूनम माथुर और कर्नल माथुर सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 23 मार्च 2026