23-Mar-2026


हाजीपुर, (ईएमएस)। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध कराते हुए एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03611/03612 का परिचालन प्रारंभ किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह पैसेंजर स्पेशल पटना और गया के मध्य सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकेगी। इस पैसेंजर स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। इस रेल सेवा से अन्य यात्रियों के साथ ही साथ दैनिक यात्री विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। गाड़ी सं. 03611 पटना-गया स्पेशल दिनांक 23.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन पटना से 17.15 बजे खुलकर 17.41 बजे पुनपुन, 17.45 बजे जटडुमरी, 18.09 बजे तरेगना, 18.40 बजे जहानाबाद, 19.10 बजे टेहटा, 19.37 बजे बेला सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 20.35 बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 03612 गया-पटना स्पेशल दिनांक 24.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन गया से 05.00 बजे खुलकर 05.27 बजे बेला, 05.55 बजे टेहटा, 06.18 बजे जहानाबाद, 06.47 बजे तरेगना, 07.14 बजे जटडुमरी, 07.19 बजे पुनपुन सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 08.00 बजे पटना पहुंचेगी। संतोष झा- २३ मार्च/२०२६/ईएमएस