ट्रेंडिंग
23-Mar-2026
...


-100 से ज्यादा सैनिक सवार थे, टेकऑफ के दौरान हादसा कोलंबिया (ईएमएस)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। इस विमान में 100 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है। घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि विमान में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कोलंबिया के रक्षा मंत्री के मुताबिक, यह हादसा प्यूर्टो लेगुइज़ामो (पुतुमायो) इलाके में हुआ, जहां विमान उड़ान भरते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में बड़ी संख्या में सैन्य जवान सवार थे, जिससे इस हादसे की भयावहता और बढ़ गई है। हादसे के बाद विमान में लगी आग ने बचाव कार्य को और मुश्किल बना दिया। घटना के तुरंत बाद सैन्य और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। घायलों को निकालने और आग बुझाने का काम जारी है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारण साफ नहीं हैं। तकनीकी खराबी, मानवीय चूक या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। कोलंबिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। सुबोध/ईएमएस/23/03/2026