मनोरंजन
24-Mar-2026
...


-फिल्म उस्ताद भगत सिंह हीरोइन राशि और श्रीलीला ने की करियर पर बात मुबई,(ईएमएस)। साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दी है। इसकी लीडिंग लेडीज, राशि खन्ना और श्रीलीला ने इंडस्ट्री में अपने करियर पर बात की। पवन कल्याण के साथ इस बिग बजट वाली फिल्म में नजर आईं राशि और श्रीलीला, कई सालों से इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं। दोनों ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई है। अब दोनों ने करियर के मुश्किल वक्त को लेकर बताया। श्रीलीला ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वे ऑनलाइन ट्रोलिंग की वजह से एक्टिंग छोड़ने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलीला और राशि खन्ना ने फिल्म उस्ताद भगत सिंह के प्रमोशन के दौरान यह बात कही। इस दौरान उनसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में पूछा गया। श्रीलीला ने बताया कि एक दौर ऐसा था जब वे एक्टिंग छोड़ने वाली थीं। राशि ने कहा कि समय के साथ चीजें और भी बदतर हो गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कभी ट्रोलिंग से डरती थीं, तो श्रीलीला ने कहा कि जब मैंने इस इंडस्ट्री में शुरुआत की थी तो हां, डर लगता था। मुझे बहुत बुरा लगता था। मैं रोती थी। मैंने अपनी मां से कहा था कि मुझे लगता है मैं ये नहीं कर पाऊंगी। क्या मुझे स्कूल या कॉलेज वापस जाना चाहिए? मैं बहुत सेंसिटिव थी, लेकिन अब मैं इससे इम्यून हो गई हूं। राशि खन्ना ने कहा कि अब थोड़ा लगता है, क्योंकि ट्रोलिंग बहुत इंटेंस हो गई है। मुझे लगता है लोग बिना सच जाने जजमेंट पास कर देते हैं और मुझे इससे समस्या है। इतने सालों में जो कैरेक्टर मैंने बनाया है, मुझे बस उसका डर है कि… श्रीलीला का मानना है कि आज की ऑडियंस ज्यादा समझदार है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज के लोग दिमाग रखते हैं। इसलिए जब वे नेगेटिविटी देखते हैं तो थोड़ा सोचते हैं। इसपर राशि खन्ना ने उनकी बात को सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि लोग बस क्लिकबेट के लिए कुछ भी लिख देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में डेब्यू करने वाली श्रीलीला ने हाल ही में एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है। जल्द ही वह एक्टर धनुष की आने वाली फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वो डायरेक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म के साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगी। इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन हैं। दूसरी तरफ राशि खन्ना को शाहिद कपूर के साथ फर्जी सीरीज के सीजन 2 में देखा जाएगा। सिराज/ईएमएस 24 मार्च 2026