राज्य
24-Mar-2026
...


- नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन करीब रायपुर(ईएमएस)। बस्तर में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव के संभावित सरेंडर की खबरों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहा अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है और इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के चलते नक्सल उन्मूलन अभियान को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि अगर पापा राव जैसे बड़े कमांडर आत्मसमर्पण करते हैं, तो यह निश्चित रूप से सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मानी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए तय की गई 31 मार्च 2026 की डेडलाइन अब बहुत नजदीक है। ऐसे में लगातार हो रहे सरेंडर इस बात का संकेत हैं कि सरकार की रणनीति जमीन पर असर दिखा रही है। उन्होंने कहा कि बीते समय में कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई के चलते नक्सली नेटवर्क कमजोर हो रहा है। सीएम साय ने भरोसा जताया कि राज्य में चल रहे संयुक्त ऑपरेशन और विकास कार्यों के चलते नक्सलवाद की कमर टूट रही है। आने वाले समय में और भी बड़े परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सत्यप्रकाश(ईएमएस)24 मार्च 2026