राज्य
इन्दौर (ईएमएस) नवरात्रि उत्सव के दौरान बिचौली हप्सी में हवन, माताजी के भजन, महाआरती के बाद नयनतारा स्पोर्ट्स और योदा वेलफेयर सोसायटी की टीम द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान भजनों के साथ उन पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। सुबह करीब 9 बजे से हवन व विविध अनुष्ठान प्रारंभ करने के बाद भजन-कीर्तन हुआ। इसके पश्चात महाआरती की गई और 200 से अधिक कन्याओं ने भोजन किया। आयोजकों द्वारा सभी कन्याओं का पूजन कर उनका सम्मान किया गया। आनंद पुरोहित/ 24 मार्च 2026