इन्दौर (ईएमएस) शहर के पूर्वी क्षेत्र तिलक नगर की गली नंबर 9 में श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव विजय ओसवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैन, ट्रस्टी सौरभ कोठारी ने बताया कि मानव सेवा ही परम धर्म है इसी उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विपिन शर्मा एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर वैभव शुक्ला द्वारा मरीजों की जांच करके उचित सलाह दी। वहीं इसी स्थान पर मरीजों की सुविधा के लिए प्रतिदिन ओपीडी शुरू करने की भी ट्रस्ट की योजना है, जहां हर तरह की बीमारी के लिए डॉक्टर्स उपलब्ध रहेंगे। इस शिविर में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बीपी, शुगर, थायराइड, ईसीजी की जांच कराई, जिनमें कुछ जांच निशुल्क एवं कुछ नाममात्र शुल्क की थी। उन्होंने बताया कि समय समय पर आयोजित होने वाले इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों में अलग अलग बीमारियों से संबंधित डॉक्टर्स अपनी सेवाएं देंगे। आनंद पुरोहित/ 24 मार्च 2026