खेल
24-Mar-2026


अनुष्का और काशवी शामिल मुम्बई (ईएमएस)। अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( बीसीसीआई) ने कहा है कि हाल के दिनों में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इन दोनो को टीम में अवसर दिया गया है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। अनुष्का जहां एक अच्छी बल्लेबाज हैं। वहीं काशवी मध्यक्रम की गेंदबाज हैं। काशवी ने पहले ही टेस्ट और वनडे खेला है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। वहीं अनुष्का पहली बार किसी प्रारुप में शामिल की गई हैं। अनुष्का को घरेलू क्रिकेट के साथह ही महिला प्रीमियर लीग का भी अनुभव है। उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय टीम को 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। तीन शहरों में ये मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से पहले दो मैच डरबन में खेल जाएंगे। इसके बाद दो मुकाबले जोहानिसबर्ग में खेले जाएंगे। वहीं, आखिरी मैच बेनोनी में होगा। पहला मैच 17 अप्रैल को, दूसरा मैच 19 अप्रैल को, तीसरा 22 को, चौथा 25 को और पांचवां मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेट कीपर) और अनुष्का शर्मा। इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से 5 जुलाई तक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 को देखते हुए ये सीरीज अहम मानी जार ही है। इससे टीम के फार्म का पता चलने के साथ ही युवा खिलाड़ियों की क्षमताओं का भी अंदाज होगा। ईएमएस 24 मार्च 2026