गुना (ईएमएस)। शहर में मानवता और सेवा की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए दो प्रतिष्ठित परिवारों ने शोक की घड़ी में एक अत्यंत साहसिक निर्णय लिया। बंसल और राठी परिवार की दो दिवंगत महिलाओं के नेत्रदान से अब चार जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन का अंधेरा दूर हो सकेगा। जानकारी के अनुसार मनोरमा बंसल (माताजी अश्विनी-प्रीति बंसल एवं चाचीजी अतुल अग्रवाल और आशा राठी धर्मपत्नी लायन परमानंद राठी एवं माताजी आयुष-सृष्टि राठी के दुखद निधन के उपरांत, उनके परिजनों ने समाजहित में नेत्रदान का संकल्प लिया। लायंस नेत्र चिकित्सालय और जेसीआई इंडिया जोन-6 के ब्लिंक भारत प्रोग्राम के समन्वय से यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ। अतुल अग्रवाल और महेंद्र महेश्वरी की सूचना पर लायंस नेत्र चिकित्सालय के चेयरमैन आलोक अग्रवाल ने तत्काल चिकित्सकों की टीम भेजी। डॉक्टर पूजा राजपूत, ईश्वरी जादौन और कमल की टीम ने सफलतापूर्वक कॉर्निया प्राप्त किया। - सीताराम नाटानी