- शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब बिलासपुर (ईएमएस)। सिरगिट्टी के शुभम विहार स्थित श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक पूजा उत्सव के तहत सोमवार को सोलापुरी माता की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस दौरान गीली हल्दी से निर्मित माता की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बंगाल से आए पुजारियों ने कराया अनुष्ठान न्यू लोको कॉलोनी स्थित त्रिपुरा सुंदरी माता मरी मई मंदिर में खरगपुर पश्चिम बंगाल से आए साई ब्रदर्स के पुजारियों द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। बाल पुजारियों ने निभाई खास भूमिका शोभायात्रा में बाल पुजारी रोहित नेतानि, जी. श्रीनिवास राव, एम. आदित्य, पी. गोविंद और गजेंद्र कुमार की विशेष सहभागिता रही। काली, शेर और दुर्गा के रूपों में सजी झांकियों के साथ डफली, तासा और बैंड की धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कई मार्गों से गुजरते हुए पंडाल पहुंची यात्रा शोभायात्रा वार्ड क्रमांक 12, 11 और 10 के प्रमुख मार्गों—संतोषी मंदिर, गोविंद नगर, रेलवे अंडर ब्रिज, गुरुद्वारा, साई मंदिर बन्नक चौक, शारदा मंदिर और रूचिका विहार से होते हुए शुभम विहार स्थित पूजा पंडाल पहुंची, जहां माता की पुन: स्थापना की गई। रास्ते भर हुआ स्वागत यात्रा के दौरान विभिन्न कॉलोनियों में श्रद्धालुओं ने फल, लस्सी, शरबत और अन्य प्रसाद से स्वागत किया। राजनीतिक, सामाजिक और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।इस अवसर पर यू. मुरली राव, प्रेमलाल चौहान, एन. गोविंद राजू, पोट्टी भीष्म राव, जी. राजकेश्वर राव, एम. तवुदु, पी. नोक राजू, साई राम शर्मा सहित अनेक सदस्यों का योगदान रहा। वहीं महिला सदस्यों में जोगी दमयंती, पोट्टी वर लक्ष्मी, यू. ज्योति, बी. ज्योति, लिपिका चक्रवर्ती, एन. लक्ष्मी, एन. लावण्या, एस. सूर्य कुमारी, क्षमा तिवारी, अनीता यादव उपस्थित रही। मनोज राज 24 मार्च 2026