क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


- बजरंग दल ने गंगाजल से किया परिसर का शुद्धिकरण - विधायक शर्मा ने कहा कार्यवाही होगी भोपाल (ईएमएस)। राजधानी भोपाल में स्थित एम्स परिसर में बीते दिनो रोजा इफ्तार आयोजन को लेकर विवाद शुरु हो गया है। इसकी जानकारी लगने पर जहॉ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिसर का गंगाजल से शुद्धिकरण किया वहीं भाजपा विधायक ने जॉच के बाद कार्यवाही किये जाने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन के खिलाफ प्रर्दशन कर अपना कड़ा विरोध जताते हुए संबंधित एचडीओ को पद से हटाने की मांग करने के साथ ही चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा भविष्य में परिसर में इस प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाये। प्रदर्शन में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। वहीं इसे लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि एम्स में जो घटनाक्रम हुआ है वह हमारी जानकारी में लेट आया है, इसकी जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। एम्स प्रशासन भी इसकी जांच करेंगे, और इसके पीछे जिसका षड्यंत्र होगा उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं उन्होनें यह भी कहा की जहॉ रोजा अफ्तार करना है, वहॉ करिये, भारत सरकार ने एम्स को इलाज करने के लिए बनाया है। यहॉ मरीजों का इलाज होने दीजिए और आपको भी इलाज कराना है तो यहां आ जाइए। जुनेद / 24 मार्च