क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


- मंगलम प्रांगण में सक्षम संस्था ने लगाया परीक्षण शिविर शिवपुरी (ईएमएस)। शिवपुरी की मंगलम संस्था प्रांगण में मध्य भारत प्रांत सक्षम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को ई-साईकिल वितरण के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 51 दिव्यांगजनों ने अपना परीक्षण कराया। परीक्षण के लिए सक्षम भोपाल से टीम ने यहां पर दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। अब चिंहित किए जाने के बाद पात्र हितग्राहियों को ई-साईकिल का वितरण किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान मप्र दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया, मंगलम संस्था के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सक्षम संस्था के प्रदेश सचिव रविंद्र कोपरगांवकर, मंगलम संस्था के कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, संचालक राजीव श्रीवास्तव, संचालक रंजीत गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे। इस दौरान लाइवलीहुड ऑन व्हील्स सक्षम नई उड़ान के तहत ई-साईकिल वितरण के लिए इस शिविर में दिव्यांगजनों का चिंहित किया गया है। भोपाल से आई टीम द्वारा परीक्षण किया गया इसमें सक्षम संस्था के कोषाध्यक्ष रवि विभूते, कार्यकारिण सदस्य विश्वजीत सरमंडल मौजूद रहे। रंजीत गुप्ता, 24 मार्च, 2026