क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा समाधान योजना के तहत पाली सब-डिवीजन में आयोजित शिविर में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर की पत्नी मंजुला सिंह कंवर ने एक आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ता की सहायता कर संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया।शिविर के दौरान ग्राम केराझरिया निवासी जगत प्रसाद की पुत्री ने आर्थिक तंगी के कारण योजना का लाभ लेने के लिए शेष राशि जमा करने में असमर्थता जताई। इस पर मंजुला सिंह कंवर ने तत्परता दिखाते हुए 8,022 रुपए की राशि स्वयं जमा कर दी। इससे संबंधित उपभोक्ता का पूरा बिजली बिल शून्य हो गया। योजना के तहत मिली बड़ी राहत पाली में आयोजित इस शिविर में कुल 20 पात्र उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इन उपभोक्ताओं द्वारा करीब 1 लाख 29 हजार रुपए का बिजली बिल जमा किया गया, जबकि योजना के अंतर्गत उन्हें 3 लाख 48 हजार रुपए की छूट का लाभ मिला। कोरोना प्रभावितों के लिए बड़ी राहत राज्य शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत कोरोना काल में आर्थिक रूप से प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। योजना में निम्नदाब घरेलू, बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं को सरचार्ज पूरी तरह माफ किया जा रहा है, साथ ही मूल राशि में भी 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। मनोज राज 24 मार्च 2026