क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। मझौली पुलिस ने बचैया तिराहा शिव मंदिर के पीछे पीपल के पेड़ के पास मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 240 ग्राम गांजा जब्त किया है| जब्त गांजे की कीमत लगभग 12 हजार रुपए की बताई गई है| मझौली थाना प्रभारी नेहरु सिंह खण्डाते ने गत दिवस मुखबिर की सूचना पर बचैया तिराहा शिव मंदिर के पीछे पीपल के पेड़ के पास मादक पदार्थ गांजे की तस्करी में लिप्त खबरा निवासी 45 वर्षीय राकेश पुरी को गिरफ्तार कर उसके पास से 240 ग्राम गांजा जब्त किया है| पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 24 मार्च 2026/ 04.20