क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत आयशानगर में एक मकान का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है| मकान मालिक जब पहुंचा तो उन लोगों ने धमकाते हुए कहा कि यह हमारा मकान है| उसने कागजात दिखाने कहा तो, उन लोगों ने कागज नहीं दिखाए| पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ोदरा फार्मा कम्पनी में कार्यरत दुर्गानगर अधारताल निवासी 33 वर्षीय जकी असरफ ने अपना आयशानगर स्थित मकान जिसका खसरा नम्बर 123/1/1/(एस) है जो किराये से असलम खान को 3 हजार रूपये प्रतिमाह हिसाब से दे दिया है असलम दिनांक 8 मार्च 2026 से उसके मकान में किराए से रह रहा है| गत 23 मार्च को सुबह लगभग 10 बजे जकी असरफ के भाई इकबाल ने फोन कर बताया कि गत 22 मार्च को रात लगभग 9.30 बजे अफजल, शाहिद तथा अन्य 2 महिलाओं ने उसके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रह रहे हैं, गत 23 मार्च को वह अपने भाई वकार, असरफ के साथ अपने मकान आयशानगर पहुंचा तो देखा उसके घर का ताला टूटा हुआ था। अफजल, शाहिद और अन्य 2 महिलाएं घर के अंदर थीं उन लोगों से पूछा कि घर का ताला क्यों तोड़ा तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए बोले कि हमारा घर है, उसने घर के दस्तावेज दिखाने के लिये कहा तो नहीं दिखाये एवं गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दिये। उसके घर में जो किरायेदार था अभी बाहर है। रिपोर्ट पर धारा 296, 329, 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 24 मार्च 2026/ 04.26