क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत कृपाल चौक के पास फेरी लगाकर साड़ी बेचने वाली दो महिलाओं को एक मोटरसायकिल चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गई| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शबाना और सरोज बाई पारस फेरी लगाकर साड़ी बेचने का काम करती है, तभी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड सी 3986 के चालक ने शबाना एवं सरोज को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोट आ गयी। पीछे चल रहे शबाना के बहनोई असरफ ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी बाईक चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 24 मार्च 2026/ 04.30