क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। बुजुर्ग मरीजों के कैंसर इलाज में नई सर्जिकल तकनीक कैसे मदद कर रही है, इसका उदाहरण पेश करते हुए, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नागपुर के डॉक्टरों ने रोबोट.असिस्टेड सर्जरी से स्टेज 2 कोलन कैंसर से पीड़ित 86 साल की महिला का सफल इलाज किया। सर्जरी के बादए महिला जल्दी ठीक हो गई और सिर्फ़ पाँच दिनों में घर लौट आई। कोलन कैंसर उम्र बढ़ने के साथ आम होता जा रहा है। लेकिन बुजुर्ग मरीजों का इलाज करना चुनौतीपूर्ण होता हैए क्योंकि उनकी शारीरिक क्षमता कम होती है और अक्सर उन्हें कई अन्य बीमारियाँ भी होती हैं। मरीज पिछले एक महीने से पेट दर्द, पेट फूलना, उल्टी और खाने में कठिनाई की शिकायत लेकर मैक्स हॉस्पिटल, नागपुर आईं। जांच में उनके आंत में लगभग टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया, जिससे आंत ब्लॉक हो गई थी और तुरंत सर्जरी की जरूरत थी। डॉ. अभिनव देशपांडे ने कहा, यह केस खासकर चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मरीज बहुत बुज़ुर्ग थीं और उनकी सेहत जटिल थी। छह घंटे लंबी यह सर्जरी अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से उनकी सर्जरी की गई, अब मरीज स्वस्थ्य है| सुनील साहू / मोनिका / 24 मार्च 2026/ 04.40