नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार ने ‘अनमोल’ योजना शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत नवजात बच्चों के 56 टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ दिए जाएंगे। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने 103700 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट पेश किया। निगम को सर्वाधिक 11666 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह अन्य विभागों के लिए भी विकास कार्यों के लिए बजट का ऐलान किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कई बड़ी घोषणाएं भी की। इसमें नवजात बच्चों के लिए अनमोल योजना शामिल है। इसके तहत 56 टेस्ट की सुविधा मिलेगी, ताकि जेनेटिक बीमारियों का समय पर पता लग सके। राजधानी दिल्ली में नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार ने ‘अनमोल’ योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 25 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे बच्चों में जन्म के समय होने वाली जेनेटिक और अन्य बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा। सरकार इस योजना के तहत नवजात बच्चों के 56 तरह के टेस्ट कराएगी, ताकि गंभीर बीमारियों की शुरुआती स्टेज में पहचान हो सके और समय पर इलाज शुरू किया जा सके। इससे न सिर्फ बच्चों की जिंदगी बचाई जा सकेगी, बल्कि परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक और मानसिक बोझ को भी कम किया जा सकेगा। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/मार्च/2026