- कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया समस्याओ का निराकरण राजगढ़(ईएमएस)l मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह दांगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में ग्राम आंदलहेडा निवासी धनसिंह ने बताया कि आवेदक के खेत में रखे हुए गेहूं को अनावेदकों द्वारा चुरा लिया गया हैं। पूर्व में भी आवेदक के खेत पर अनावेदकों द्वारा गेहूं काटने का प्रयास किया गया था। कलेक्टर द्वारा थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम गिन्दोरहाट निवासी रमकु बाई ने बताया कि आवेदिका को राशन कार्ड पर गेहूं एवं चावल नहीं दिया जा रहा हैं। साथ ही आवास का लाभ भी नहीं मिल पा रहा हैं। कलेक्टर द्वारा सीईओ राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम गिन्दौरहाट निवासी दरियाव बाई ने बताया कि आवेदिका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। आवेदिका को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद ब्यावरा को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पड़ाना निवासी हेमाबाई ने बताया कि आवेदिका की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आवेदिका मजदूरी कर अपना एवं परिवार को भरण पोषण करती है। आवेदिका कच्चे मकान में निवासरत है। आवेदिका को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद सारंगपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 85 आवेदन प्राप्त हुए। -निखिल/राजगढ़/24/3/2026