क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


- गैस सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन कर जताया आक्रोश रायपुर(ईएमएस)। बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों, एजेंसियों में लंबी कतारों और आम जनता को हो रही परेशानियों के विरोध में शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने रायपुर में अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर भी कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम जनता चाहे गरीब हो या अमीर सभी गैस सिलेंडर को लेकर परेशान हैं और सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसियों में लगातार लंबी कतारें लग रही हैं और समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से जल्द व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।विरोध प्रदर्शन में सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा, हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे, महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, गजेंद्र साहू, राजू यादव, सुरेश बुधवानो और राधे नायक सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सत्यप्रकाश(ईएमएस)24 मार्च 2026