क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


- दो हितग्राहियों को मिलेगा संबल का लाभ, एक का आवेदन ऑनलाइन करने के निर्देश श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जनसुनवाई करते हुए कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करने की कार्यवाही की गई, इस दौरान उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बिजली बिल की राशि अधिकृत विधुत वितरण केन्द्रों पर ही जमा करायें तथा पावती की रसीद अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। इसके साथ ही बिजली बिल पर प्रकाशित क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता विधुत लाइनमैन को नकद राशि जमा कराने के लिए न दें। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जनसुनवाई के दौरान कुल 173 आवेदन प्राप्त हुए। बिजली बिल की राशि अधिकृत केन्द्रों पर ही जमा करायें कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम चौपना निवासी श्री केदार मीणा के आवेदन का निराकरण करते हुए कहा कि बिजली बिलों की राशि अधिकृत केन्द्रों पर ही जमा कराई जायें, या फिर क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जायें। आवेदक ने अवगत कराया कि तिल्लीपुर-भोगिका फीडर के लाइनमैन को क्रमशः 15 हजार रूपये एवं 10 हजार रूपये दो बार में बिजली बिल जमा कराने के लिए दिये, लेकिन पैसे जमा नही हुए। इस मामले में आवेदन की जांच के बाद पाया गया कि 15 हजार रूपये की राशि तो रिकार्ड में जमा बताई गई है, लेकिन 10 हजार की राशि ऑनलाइन नही दिख रही है। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों को भुगतान पोर्टल पर एक बार पुनः जांच करने तथा संबंधित लाइनमैन से पूछताछ करने हेतु निर्देशित किया गया। दो हितग्राहियों को मिलेगा संबल का लाभ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा वार्ड 11 निवासी श्योपुर श्री अकरम खान एवं श्रीमती अन्नू बाई को उनके आवेदनों के परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत होकर ईपीओ जारी हो चुका है तथा शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से राशि प्राप्त होगी। श्री अकरम खान द्वारा अपनी पत्नि स्व. श्रीमती नगमा बानो की मृत्यु पर दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रकार श्रीमती अन्नू बाई निवासी कागजी टोडी श्योपुर द्वारा पति स्व. श्री मोहम्मद शफीक की मृत्यु पर दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रीमती अन्नू बाई को इस दौरान ईपीओ आदेश भी प्रदान किया गया। संबल योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन के निर्देश, 10 हजार की सहायता भी दी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा ग्राम गसवानी निवासी महिला श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी के आवेदन पर श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का आवेदन ऑनलाइन करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें, जिससे हितग्राही महिला को दो लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का लाभ मिल सकें। महिला ने बताया कि उसके पति स्व. श्री खेमू आदिवासी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता प्रदान की जायें। इसी के साथ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा महिला की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए तात्कालीक रूप से 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चैक भी जनसुनवाई के दौरान प्रदान किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए लगाये कैम्प कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित आवेदनों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को अवगत कराया कि ई-केवायसी के कारण बंद हुई निधि की राशि के लिए बैंक के माध्यम से ई-केवायसी कराई जायें। पोर्टल पर ई-केवायसी अपडेट होते ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने लगेगा। इसी के साथ उन्होंने इस प्रकार के आवेदनों तथा नवीन आवेदनों के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख श्री कुलदीप बोहरे को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के सिंगल विन्डो कक्ष में कैम्प आयोजित कर इस प्रकार के आवेदनों का निराकरण किया जायें। प्रायमरी स्कूल कलमुण्डा की मरम्मत के लिए राशि जारी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान कलमुण्डा से आये ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि प्रायमरी स्कूल भवन की मरम्मत के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1 लाख 33 हजार रूपये की राशि जारी कर दी गई है। बीपीएल में नाम शामिल करने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान तहसीलदारों को निर्देश दिये गये कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत पात्र आवेदको के नाम बीपीएल सूची में जोडने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें, उन्होंने कहा कि तहसीलदार उक्त योजना से संबंधित आवेदनों में बीपीएल की आवश्यकता पर आवेदनों का परीक्षण कराने के बाद पात्रता पाये जाने की स्थिति में नाम जोडने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पाण्डोला निवासी श्री धर्मराज बैरवा एवं ग्राम नयागांव ढोढपुर निवासी श्री बंशी बैरवा के नाम बीपीएल सूची में जोडने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि ऐसे बुजुर्ग दंपत्ति जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तथा पेंशन योजना अंतर्गत बीपीएल की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नाम जोडने की कार्यवाही की जायें, इसके अलावा गंभीर बीमारियों में चिकित्सकीय आवश्यकताओं के मद्देनजर बीपीएल सूची में नाम जोडना सुनिश्चित करें। रामभरत को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम चौपना निवासी श्री रामभरत मीणा के आवेदन का मौके पर ही निराकरण करते हुए अवगत कराया गया कि योजना के तहत आवास स्वीकृत हो गया है तथा प्रथम किस्त के लिए एफटीओ भी जारी कर दिया गया है। आवेदक द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि आवास सूची में नाम होने के बाद भी किस्त की राशि नही मिल रही है, इस पर परियोजना अधिकारी आवास श्रीमती सारिका पाटीदार द्वारा आवेदन का पोर्टल पर परीक्षण कर जानकारी दी गई कि प्रथम किस्त के लिए एफटीओ जारी हो गया है तथा शीघ्र ही बैंक खाते में राशि प्राप्त हो जायेगी।