क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


( श्योपुर ) श्योपुर-शिवपुरी सडक निर्माण अंतर्गत सर्वे कार्य का लिया जायजा कलेक्टर ने जल्द काम शुरू करने के दिये निर्देश श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा एमपीआरडीसी अंतर्गत बनाई जा रही श्योपुर-शिवपुरी सडक निर्माण के लिए सर्वे कार्य का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्योपुर जिले में भी उक्त सडक के निर्माण के लिए जल्द काम शुरू किया जायें तथा निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप इस महत्वपूर्ण सडक का निर्माण कार्य कराया जायें। इस अवसर पर एमपीआरडीसी के एजीएम सुनील पुआरे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा को सर्वे कार्य के निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि 256 करोड 93 लाख रूपये की लागत से कुल 85.24 किलोमीटर लम्बी टू-लेन सडक का निर्माण कार्य संचालित है, इसके अंतर्गत वर्तमान में शिवपुरी जिले में पोहरी से शिवपुरी तक का कार्य संबंधित एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। उन्होने जानकारी दी कि सडक एलायमेंट तथा शॉल्डर आदि के लिए श्योपुर जिले में सर्वे कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। वर्षा उपरांत गोरस से शिवपुरी तक कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण अवधि दो वर्ष है, इस सडक मार्ग को समय सीमा में पूर्ण कराने का कार्य किया जायेगा।