क्षेत्रीय
24-Mar-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 142 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मंगलवार, 24 मार्च को जनसुनवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों को सुना। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को अधिकारियों ने प्राथमिकता से सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को जन आकांक्षा पोर्टल पर अपलोड करने को निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, एसडीएम बीएस कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार, श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा, उमेश अवस्थी सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।