अंतर्राष्ट्रीय
24-Mar-2026


बीजिंग,(ईएमएस)। पूरी दुनिया इनदिनों मध्य पूर्व में छिड़ी हुई जंग में उलझी हुई थी, तभी चीन दक्षिण सागर में अपनी मनमानी करने पर उतार आया है। चीन ने फिलीपींस की समुद्री क्षेत्र स्कारबोरो शोल पर चीन की कोस्ट गार्ड ने पहली बार लाइव रेडियो ब्रॉडकास्ट में क्लियरिंग ऑपरेशन की घोषणा कर दी है। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता एडमिरल जे तरीला ने बताया कि यह घटना पीसीजी के मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस पेट्रोल फ्लाइट के दौरान दर्ज की गई। एमडीए फ्लाइट से पता चल कि पीसीजी के पेट्रोल फ्लाइट ने शोल के करीब 6 चीनी कोस्ट गार्ड वेसल्स, 20 चाइनीज मैरिटाइम मिलिशिया वेसल्स और 1 चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी की वॉरशिप भी देखी गई। फिलीपींस के मुताबिक ये सभी ऐसी गतिविधियों में व्यस्त थे, जिससे फिलीपींस की मछली पकड़ने वाली नावों के डराकर वहां से खदेड़ सके। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चीनी वेसल्स ने किस तरह से फिलीपींस की नावों को परेशान किया। 22-23 मार्च के बीच 20 से ज्यादा फिलीपीनो फिशिंग बोट्स को चाइनीज कोस्ट गार्ड की स्पीडबोट ने परेशान किया। इससे पहले भी चाइनीज वेसेल्स ने मछुआरों को घेरकर उन्हें शोल से दूर भगाने की कोशिश की। तुरंत 2 पीसीजी समुद्री नावों और 5 पेट्रोल वेसल्स वहां भेज दिए गए। इन वेसल्स ने मछुआरों को सुरक्षा दी और उन्हें जरूरी सामानों की सप्लाई की ताकि वे लंबे समय तक मछली पकड़ सकें। पीसीजी का कहना है कि इससे मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। क्या है स्कारबोरो शोल? स्कारबोरो शोल दक्षिण चीन सागर में एक विवादित एटोल है। इस पर चीन, फिलीपींस ही नहीं चीन का दुश्मन देश ताइवान भी दावा करता है। फिलहाल ये चीन के वास्तविक नियंत्रण में है। ये फिलीपींस के लूजोन द्वीप से करीब 220 किलोमीटर पश्चिम में और चीन के हैनान द्वीप से 800 किलोमीटर से अधिक दूरी पर मौजूद है। स्कारबोरो शोल के आसपास का क्षेत्र सामरिक और आर्थिक रूप से बहुत अहम है, इसकारण चीन और फिलीपींस दोनों पर कब्जा जमाना चाहते हैं। यहां मछलियां बड़ी मात्रा में हैं, जो स्थानीय मछुआरों के लिए फायदेमंद हैं। आशीष दुबे / 24 मार्च 2026