- नाबालिग को चप्पलों से पीटा, निर्वस्त्र कर नहलाया जबलपुर, (ईएमएस)। रुपए के लेन.देन के विवाद पर एक नाबालिग को उसके ही तीन साथियों ने मारपीट की| लात घूसों से उसकी पिटाई की और निर्वस्त्र कर नदी में नहलाया| इतना ही नहीं आरोपियों ने इस अमानवीय हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया| मामलें की शिकायत गौरीघाट थाने में दर्ज कराई है| पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है| घटना के संबंध में गौरीघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वारीघाट निवासी राजेश उर्फ रक्कू, केशू और राघव ने फोन कर 17 वर्षीय नाबालिग को घाट पर बुलाया था और उसके बाद उसके साथ लात घूसों से मारपीट की, फिर उसके शरीर में मिट्टी डाली और निर्वस्त्र कर उसे नदी में नहलाया| आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ मिलकर कही चोरी की वारदात की थी और उसके पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिस पर पीड़ित ने आपत्ति जताई, इसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया| गौरीघाट पुलिस का कहना है कि नाबालिग व तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं. सभी के खिलाफ गौरीघाट सहित अलग-अलग थानों में चोरी समेत कई प्रकरण भी दर्ज हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले इन लड़कों ने कहीं से बाईक चोरी की थी. चोरी की बाईक बेचने के बाद जब रुपए का बंटवारा होना था. इसी बात को लेकर तीनों आरोपी राजेश, केशू और राघव ने नाबालिग से मारपीट का प्लान बनाकर गौरीघाट पर बुलाया था| जहां तीनों ने पहले पीडि़त के साथ लात-घूंसों से पीटा फिर उसके कपड़े उतारे और शरीर पर मिट्टी डाली गई. खुद की चप्पल से खुद के चेहरे पर मारने को कहा गया. उसके बाद नाबालिग को नदी में नहाने में उतारा. इस पूरे घटनाक्रम का आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो देखने के बाद पीडि़त परिजनों के साथ गौरीघाट थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीडि़त और आरोपी की आपस में जान पहचान है. उनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं. गौरीघाट थाना पुलिस अब यह भी जांच कर रही है, जिस बाइक चोरी को लेकर इनका विवाद हुआ था, वह कहां से चोरी की थी. एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिकायत और वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच की और तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सुनील साहू / मोनिका / 24 मार्च 2026