- अभियुक्त की पत्नी से नाजयज संबंध बने बजह फिरोजाबाद(ईएमएस) थाना एका पुलिस ने नहर में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अंगोछे से गला घोंटकर युवक की हत्या की थी। पुलिस को 17 मार्च 2026 को जेड़ा झाल नहर से एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान अरविन्द पुत्र स्वर्गीय किशन निवासी ग्राम हथोली जयसिंहपुर, थाना एका के रूप में हुई। मामले में 22 मार्च को परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना एका में नामजद आरोपी योगेश उर्फ कन्हैया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए 23 मार्च को आरोपी को धारू पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी योगेश ने बताया कि वह ट्रक चालक है और होली पर गांव आया था। उसे अपनी बहन और पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी मृतक अरविन्द और उसके भाई से होने का शक था। इसी रंजिश के चलते उसने 16 मार्च को अरविन्द को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जेड़ा नहर के पास ले गया, जहां दोनों ने बीयर पी। इसी दौरान कहासुनी होने पर आरोपी ने गुस्से में आकर अंगोछे से अरविन्द का गला घोंट दिया और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अंगोछा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ईएमएस