खेल
24-Mar-2026


मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल के 19 सत्र से ठीक पहले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम को नया मालिक मिल गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार रॉयल्स 1.63 अरब डॉलर में बिक गई है। रॉयल्स को अमेरिका स्थिति उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक समूह ने 1.63 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कीमत में खरीदा है। इस सौदे में सोमानी को वालमार्ट परिवार के अमेरिकी व्यवसायी रॉब वॉल्टन और हैम्प परिवार का साथ मिला। राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक सोमानी के पास पहले से ही इस टीम में आंशिक हिस्सेदारी रखते थे, पर उन्होंने अब इसे पूरी तरह से खरीद लिया है। सोमानी एडुटेक,आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस और आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े उद्यमी हैं। इस रिपोर्ट के अनुसर , सौदा पूरी तरह से साइन हो चुका है, लेकिन कागजी औपचारिकताएं आईपीएल 2026 के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का मालिकाना हक इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स थे, जिसका नेतृत्व भारतीय ब्रिटिश व्यवसायी मनोज बदाले कर रहे थे। इसकी अल्पसंख्यक हिस्सेदारी समानी के पास भी थी। हालांकि, अब समानी इस टीम के मालिक हो गए हैं और पूरी हिस्सेदारी इनके पास आ गई है। गौरतलब है कि आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स 1 अरब डॉलर में बिकने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गई है। इससे पहले संजीव गोयनका के आरपीएसजी समूह ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 94 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआती कीमत बहुत कम थी। जब 2008 में यह टीम आई थी तब इसे सिर्फ 6.7 करोड़ डॉलर में खरीदा गया था। यह उस वक्त की सबसे सस्ती टीमों में से एक थी, लेकिन अब आईपीएल की सबसे महंगी बिकने वाली टीम बन गई है। ईएमएस 24 मार्च 2026