पलामू(ईएमएस)।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में पाटन प्रखंड क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय सहित कई पुलिस पदाधिकारी जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च पाटन थाना से निकाली गयी।सेमरी, केल्हार, भंडार टोला, सगुना, कुंदरी, बसदह, पाल्हेकला, गम्हेथा, फ्लैग मार्च सुठा, लोइंगा, मनिका, किशुनपुर, सिरमा, संडा, कारीहार, हिसरा बरवाडीह, कांकेकला, बरसैता, सिक्किकला समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों से मिलकर आपसी सौहार्द भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।एसडीपीओ श्री यादव ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है।उन्होंने कहा कि गलत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से अपील किया है कि आपसी सौहार्द, भाईचारे व शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाये,ताकि आपसी सौहार्द व भाईचारे बना रहे।उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी धर्म व जाती का त्योहार में बाधक नहीं बनना चाहती है।लेकिन जब लोग मजबूर करने लगते तो पुलिस को रुख अपनाना पड़ता है। पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी अपनी ड्यूटी में लापरवाही पाये गये तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी व जवान मोबाइल आन रखे, ताकि सूचना आदान प्रदान किया जा सके. थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने कहा कि त्योहार के दिन किसी प्रकार का बहाना नहीं चलेगा।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों को सख्त निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी तरह का भ्रामक खबर चलाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, सअनि विष्णु कुजूर, मिथुन कुमार रवि, महेंद्र रजक, प्रभात किरण व कृष्ण कुमार प्रजापति समेत पुलिस बल के जवान व ग्रामीण पुलिस शामिल थे। मालूम हो कि मुहर्रम त्योहार के दौरान दो पक्षों झड़प हो गयी थी। इसे लेकर पलामू पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी चौकसी बरती जा रही है। ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो सके। कर्मवीर सिंह/24मार्च/26