रांची(ईएमएस)।गेतलसूद डैम में सेकी के द्वारा 800 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहे 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगभग तैयार है। 172 एकड़ के जल क्षेत्र में फैले इस प्लांट के शुरू होने से रांची के करीब एक लाख घरों को बिना कटौती (जीरो कट)के निर्बाध बिजली मिलेगी। रांची के सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर परियोजना की समीक्षा की। श्री सेठ के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही इस पावर प्लांट के लोकार्पण के लिए अपनी सहमति दे दी है।सांसद संजय सेठ ने बताया कि रांची को बिजली कटौती से मुक्त करना उनका मुख्य लक्ष्य था, जो अब इस प्लांट से आपूर्ति शुरू होने के साथ ही पूरा होने जा रहा है। कर्मवीर सिंह/24मार्च/26