राज्य
24-Mar-2026


चतरा(ईएमएस)।जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर शारीरिक जांच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन करते हुए जिला प्रशासन ने नई तिथि जारी की है।इसके तहत सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच एवं लिखित परीक्षा शहर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ही आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह 6 बजे रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा। कर्मवीर सिंह/24मार्च/26