लेख
24-Mar-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, सप्तमी, बुधवासरे, मृगशीर्षा नक्षत्रे, सौभाग्य योगे, वणिज करणे, मिथुन की चंद्रमा, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा उत्तम फलदायी व सुखी होगी। आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, स्वाभिमानी, कुशलवक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, शिक्षक, माइनिंग का व्यापारी, चूना सिमेन्ट, कंकरीट, आयरन-स्टील चादर तथा सीमेंट चादर का व्यापारी होगा। मेष राशि :- तनाव व उदर रोग, मित्र लाभ, राजभय होगा, विवेक से कार्य का ध्यान रखेंं। वृष राशि :- मनोवृत्ति संवेदनशील रहेगी, कार्यगति अनुकूल, चिन्ता कम अवश्य ही होगी। मिथुन राशि :- किसी प्रयोजन से हानि, मनोवृत्ति संवेदनशील रहेगी, कार्यगति उत्तम होगी। कर्क राशि :- सामर्थ्य एवं शक्ति व्यर्थ जाए, मानसिक बेचैनी, क्लेश व अशांति अवश्य होगी। सिंह राशि :- कार्य-व्यवसाय में संतोष, स्त्री से तनाव, मानसिक अशांति बनी ही रहेगी। कन्या राशि :- समय अनुकूल नहीं, विशेष कार्य स्थगित रखें, लेनदेन से हानि अवश्य होगी। तुला राशि :- समृद्धि के साधन बनें, कार्य-कुशलता से संतोष होगा तथा कार्य अवश्य बनेंगे। वृश्चिक राशि :- प्रबलता, प्रभुत्व वृद्धि, कार्य-कुशलता से संतोष होगा तथा कार्य अवश्य बनेंगे। धनु राशि :- व्यर्थ भ्रमण, धन का व्यय, असमंजस एवं असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा। मकर राशि :- अचानक यात्रा के प्रबल योग बनें, योजनाएं फलीभूत हों, कार्य से संतोष होगा। कुंभ राशि :- बिगड़े कार्य बनें, कार्य-कुशलता से संतोष तथा सम्पन्नता के कार्य अवश्य बन जायेंगे। मीन राशि :- असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद हो, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, वातावरण सुखद होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका