राष्ट्रीय
24-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत सरकार ने बुधवार को चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं. जबकि बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी मौजूद रहने की उम्मीद है. बैठक में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है. विपक्ष ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई थी. कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल पश्चिम एशिया युद्ध और इसके भारत पर प्रभाव को लेकर सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं. सुबोध/२४-०३-२०२६