क्षेत्रीय
कोरबा (ईएमएस) कोरबा-चांपा सड़क मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा निवासी ठेकेदार का शव रविवार शाम सरगुजा जिले में लखनपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नहर में मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंची। यहां पास ही उनकी मोपेड मिली। पास ही चप्पल सहित अन्य सामान मिले। टीम ने शव नहर से निकलवाकर जांच की। सूचना पर परिजन लखनपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम करा शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक वे 15 दिन पहले ठेकेदारी के काम से अंबिकापुर गए थे। 25 मार्च / मित्तल