क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) घर में रहकर स्वयं का व्यवसाय कर रहीं महिलाओं के लिए एक सकारात्मक प्लेटफार्म बनाने के उद्देश्य से स्थानीय गांधी हॉल परिसर में आनंद मेले का आयोजन किया गया जो कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बेहतरीन मंच साबित हुआ। मेले में लगभग 60 स्टाल के माध्यम से महिलाओं को रचनात्मकता दर्शाने का प्रयास किया गया। शोभना कोठारी द्वारा समाजसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस आयोजन का संचालन आभा तातेड़ ने किया। आभार शेफाली झेलावत ने माना। आनंद पुरोहित/ 25 मार्च 2026