क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


सागर (ईएमएस)। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहली के प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के कार्यों की सराहना की और उन्हें स्नेहपूर्वक बधाई दी। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार,पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव,नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहें। निखिल सोधिया/ईएमएस/25/03/2026