- मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी का लिया आनंद सागर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करीब 10 किलोमीटर लंबी सफारी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बामनेर नदी में कछुओं को प्राकृतिक आवास में मुक्त किया और वन्य जीव संरक्षण तथा जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। डॉ. यादव ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य के बाद, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व जल्द ही चीतों का तीसरा घर बनेगा। यहाँ का भू-दृश्य दक्षिण अफ्रीका के घास के मैदानों के समान है, जो चीतों के लिए अनुकूल है। निखिल सोधिया/ईएमएस/25/03/2026