राष्ट्रीय
25-Mar-2026
...


टीएमसी का आरोप, सभी वोटरों पर शक हो रहा नई दिल्ली,(ईएमएस)। चुनाव आयोग ने स्वीकार किया कि पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। डिस्प्ले एरर की वजह से वोटर्स का नाम जांच के दायरे में दिखा रहा था। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी टीम ने करीब 2 घंटे में समस्या ठीक की है। चुनाव आयोग इस गड़बड़ी की जांच कर रहा है। दरअसल एक दिन पहले मंगलवार शाम को बंगाल में जब कई लोगों ने अपना वोटर स्टेटस चेक किया, तब उनके नाम के आगे (जांच के दायरे में) दिख रहा था। यह उन लोगों के साथ भी हुआ जिनका नाम पहले से ही फाइनल मतदाता सूची में शामिल था। इस पर सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने सवाल उठाकर कहा कि इससे ऐसा लग रहा था जैसे सभी वोटरों पर शक हो रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने सिर्फ तकनीकी गलती बताया है। वहीं कोलकाता में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयोग बीजेपी का कठपुतली है। उन्होंने जो सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की है, उससे भ्रम पैदा हो रहा है, देरी हो रही है और जनता पूरी तरह उलझन में है। वे बीजेपी के लिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। आशीष दुबे / 25 मार्च 2026