व्यापार
26-Mar-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। शेयर बाजार 26 मार्च को राम नवमी के मौके पर बंद रहेंगे। राम नवमी के मौके पर देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंज एनएसई और बीएसई में कारोबार नहीं होगा। भारत की सबसे बड़ी कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया भी श्री राम नवमी के कारण सुबह के पहले सत्र में बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि शाम के सत्र में एमसीएक्स पर ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी, जो 5 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगी। सतीश मोरे/26मार्च ---