सूरजपुर(ईएमएस)। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में प्यार के नाम पर लंबे समय तक धोखा देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका को शादी का लालच देकर लगभग 10 वर्षों तक उसका दैहिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया और फरार हो गया। पीड़िता ने बिश्रामपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शुभम अग्रवाल (बिश्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी) ने साल 2015 में उसे प्रेम के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी करने का बार-बार वादा करके लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शुभम अग्रवाल ने साफ मना कर दिया। पीड़िता को पता चला कि आरोपी की अपनी शादी की बात चल रही है, जो उसके परिवार को नागवार गुजर रही थी। इसी कारण उसने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया और घर से फरार हो गया। वर्षों तक अपनी अस्मिता लुटने के बाद अब युवती न्याय मांगने थाने पहुंची है। पीड़िता ने शुभम अग्रवाल पर धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी शुभम अग्रवाल की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)26 मार्च 2026