क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


- व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश कांकेर(ईएमएस)। क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचीं विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने दुर्गूकोंदल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और स्टाफ की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विधायक ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी है, ताकि समय पर जांच और उपचार संभव हो सके। कार्यक्रम में धनेश नरेटी, गोपी बढ़ाई, सुनाराम तेता, हुमन मरकाम, सविता उइके, महत्तम दुग्गा, किरण डोंगरे और रवि साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस(राकेश गुप्ता)26 मार्च 2026