क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के ग्राम पंचायत खरथा में स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य सज्जा स्तर तक पहुंच चुका था, लेकिन इसी दौरान चैनल गेट भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह स्थिति बनी है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचा और न ही निर्माण कार्य की कोई निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार न तो नियमित रूप से साइट पर आता है और न ही कार्य को समय पर पूरा करने में रुचि दिखा रहा है। इससे निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को जल्द सुचारू रूप से शुरू कराया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ईएमएस(राकेश गुप्ता)26 मार्च 2026