क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। भेड़ाघाट थानांतर्गत प्रज्ञा कालोनी सहजपुर में कल दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर नगदी समेत कीमती जेवर पार कर दिए। भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि प्रज्ञा कालोनी सहजपुर निवासी विनय तिवारी खेती किसानी करता है। कल रात वह अपनी मां को छोड़ने पैतृक गांव कैथरा गया था। सुबह आकर देखा कि मकान की बाउण्ड्री गेट व बेडरूम गेट का ताला टूटा था। कमरे में रखा सामान अस्त-व्यस्त था। आलमारी खुली थी। आलमारी में रखे बच्चे के पर्स में रखी ढाई हजार नगदी तथा प्लास्टिक के डिब्बे में रखे बेनटेक्स के 6 कड़े, बेनटेक्स की चेन नहीं थी। जिसे कोई आात चोर ले गया था। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 01.58